Share Market Open: 16 हजार अंक से भी नीचे आया Nifty, खुलते ही 800 प्वाइंट गिरा Sensex

 इससे पहले बुधवार को अच्छी शुरुआत के बाद भी बाजार गिरावट में चला गया था. सेंसेक्स 276.46 अंक (0.51 फीसदी) गिरकर 54,088.39 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 72.95 अंक (0.45 फीसदी) लुढ़ककर 16,167.10 अंक पर रहा था.



Securities exchange Update: चौतरफा हो रही बिकवाली के कारण शेयर बाजार (Share Market) को कहीं से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है. पिछले कई दिनों से घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट आ रही है. आज गुरुवार को जैसे ही बाजार खुला, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 16 हजार अंक से भी नीचे आ गया. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) भी खुलते ही 800 अंक से ज्यादा के नुकसान में चला गया.


घरेलू बाजार सेशन शुरू होने से पहले ही आज भी बड़ी गिरावट के संकेत दे रहे थे. बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 480 अंक गिरा हुआ था. सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी का फ्यूचर भी बड़ी गिरावट में था. जब सेशन की शुरुआत हुई, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिर गया. शुरुआत के चंद मिनटों के कारोबार में ही यह साफ हो गया कि आज का दिन भी शेयर बाजार के लिए बहुत बुरा साबित होने वाला है. सुबह के 09:20 बजे तक सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर 53,300 अंक से भी नीचे आ चुका था. निफ्टी करीब 250 अंक के नुकसान के साथ 15,930 अंक से नीचे ट्रेड कर रहा था.


इससे पहले बुधवार को अच्छी शुरुआत के बाद भी बाजार गिरावट में चला गया था. सेंसेक्स 276.46 अंक (0.51 फीसदी) गिरकर 54,088.39 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 72.95 अंक (0.45 फीसदी) लुढ़ककर 16,167.10 अंक पर रहा था. मंगलवार को कारोबार समाप्त होने पर बीएसई सेंसेक्स 105.82 अंक (0.19 फीसदी) की गिरावट के साथ 54,364.85 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 61.80 अंक (0.38 फीसदी) के नुकसान के साथ 16,240.5 अंक पर बंद हुआ था.दोनों प्रमुख घरेलू इंडेक्स मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार में कुछ मजबूती में थे, लेकिन बाद में बाजार ने सारी तेजी खो दी थी. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 364.91 अंक (0.67 फीसदी) गिरकर 54,470.67 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 109.40 अंक (0.67 फीसदी) के नुकसान के साथ 16,301.85 अंक पर बंद हुआ था. सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 900 अंक तक गिर गया था और 54 हजार अंक से भी नीचे आ गया था.

Comments

Popular posts from this blog

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - World's No.1 Tag Remover Formula

Truman CBD Gummies Male Enhancement - LONGER SEXUAL STAYING POWER!

Animale Male Enhancement South Africa : Shocking Report, Ingredients & Side Effects?