MP: गुना में शिकारियों ने की 3 पुलिसवालों की हत्या, ग्वालियर IG पर गिजी गाज

 Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों में SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम शामिल हैं. बदमाश काले हिरण और मोर को मारकर ले जा रहे थे.






मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों की गोलीबारी में शहीद हुए तीनों पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे. उनके अंतिम संस्कार में भी जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए ग्वालियर IG अनिल शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. संभाग के आईजी पर घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप है.


इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवाज आज सुबह हाईलेवल इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. इसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी समेत बड़े पुलिस अधिकारी शामिल रहे.


CM शिवराज ने कहा, गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है. अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी. अपराधियों की लगभग पहचान हो गई. जांच चल रही है. पुलिस फोर्स को भेजा गया है. अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे. वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गुना जिले के आरोन थाना इलाके ‌में 7-8 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया था. जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इस फायरिंग में पुलिस परिवार के जाबांज एसआई राजकुमार जाटव, हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम जी की मौत हो गई है. घटना दुखद और हृदय विदारक है. जिले के पुलिस अधीक्षक और डीजीपी से घटना की जानकारी ली. अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जो नजीर बनें.


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस मुस्तैदी से जान की बाजी लगाकर कर्तव्य निर्वहन कर रही है. रात्रि में भी पुलिस पेट्रोलिंग नियमित और निरंतर हो रही है, इसीलिए शिकारियों को घेर पाए. पुलिसकर्मियों पर हमलों करने वालों में 7 शिकारी शामिल थे. उनमें से एक शिकारी क्रास फायरिंग में मारा गया.


बता दें कि गुना के आरोन थाना इलाके स्थित सागा बरखेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों में SI राजकुमार जाटव, कॉन्स्टेबल नीरज भार्गव और संतराम शामिल हैं.


बताया गया कि बदमाश काले हिरण और राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करके ले जा रहे थे. इसी दौरान गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने उन्हें ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों तरफ से हुई इस मुठभेड़ में एक शिकारी मौके पर ढेर हो गया, तो वहीं तीनों पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी.  Live TV

Comments

Popular posts from this blog

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - World's No.1 Tag Remover Formula

Truman CBD Gummies Male Enhancement - LONGER SEXUAL STAYING POWER!

Animale Male Enhancement South Africa : Shocking Report, Ingredients & Side Effects?