दिल्ली : मुंडका की एक बिल्डिंग में लगी आग, 4 लोगों की मौत; कई लोग फंसे

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. मुंडका की एक बिल्डिंग में शुक्रवार की शाम को अचानक भीषण आग लग गई है. इस आगजनी में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आग से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नई दिल्ली:

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. मुंडका की एक बिल्डिंग में शुक्रवार की शाम को अचानक भीषण आग लग गई है. इस आगजनी में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आग से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, बिल्डिंग में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फायर ब्रिगेड की करीब 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं.


शुक्रवार की शाम को एक ऑफिस के कर्मचारी ने आग लगने की घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन मुंडका में पीसीआर कॉल की. कॉल की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को बचाने में लग गई. पुलिस अफसरों ने इमारत की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया.



शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह बिल्डिंग तीन मंजिला है और आमतौर पर कंपनियों को ऑफिस स्पेस मुहैया कराने के लिए यूज की जाने वाली कमर्शियल इमारत है. आग की घटना इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई थी. पुलिस ने कंपनी के मालिक को हिरासत में ले लिया है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये आग कैसे लगी है.

Comments

Popular posts from this blog

Perfect 10 Skin Tag Remover AU & USA - World's No.1 Tag Remover Formula

Truman CBD Gummies Male Enhancement - LONGER SEXUAL STAYING POWER!

Animale Male Enhancement South Africa : Shocking Report, Ingredients & Side Effects?